फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने की चेन व पर्स स्नैचरों को सबक सिखाने की तैयारी

Thu, 14 Apr 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजधानी में चेन व पर्स छीनने वाले लुटेरों पर अब गैंगस्टर एक्ट लगेगा। चेन व पर्स स्नैचिंग के स्थान व समय का एक चार्ट तैयार किया जाएगा। फिर उन्हें पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी कराकर नियमित चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


आईजी जोन ए सतीश गणेश ने यह आदेश 11 जिलों की अपराध समीक्षा बैठक के दौरान राजधानी के थानेदारों, एएसपी और सीओ को दिए। उन्होंने लखनऊ व फैजाबाद परिक्षेत्र की अपराध समीक्षा में छह जिलों में अपराध छिपाने का खेल पकड़ा। 

इसमें अंबेडकरनगर में 3, लखीमपुर खीरी व रायबरेली में दो-दो, सीतापुर, फैजाबाद व सुल्तानपुर में लूट की वारदात को हल्की धाराओं में दर्ज करने का खेल किया गया। 
विज्ञापन


इस पर छहों जिलों के एसपी से जवाब-तलब करने के साथ दसों मामलों की राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। अपराध छुपाने वाले थानेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। 

आईजी जोन ए सतीश गणेश ने बताया कि 11 जिलों की अपराध समीक्षा में पाया गया कि हत्या के 39 व लूट के 170 मामलों का खुलासा नहीं हुआ है। दस जिलों में लूट की 47 और सिर्फ  लखनऊ में लूट की 123 वारदातों का खुलासा शेष है। 
विज्ञापन

एएसपी व सीओ को भी दी गई सख्त हिदायत

पुलिस पर सौंपी खास जिम्मेदारी - फोटो : Demo pic
इनमें चेन व पर्स स्नैचिंग का खासा ग्राफ है। राजधानी की थानावार समीक्षा में पाया गया कि गोमतीनगर, अलीगंज, गाजीपुर, महानगर, विकासनगर, जानकीपुरम व आशियाना क्षेत्र में सर्वाधिक चेन व पर्स स्नैचिंग हुई।

यही नहीं, पुलिस इन मामलों के खुलासे में फिसड्डी रही। इसके चलते थानेदारों के पेंच कसने के साथ एएसपी व सीओ को भी सख्त हिदायत दी गई है। 

आईजी जोन ने लखनऊ व फैजाबाद के एसएसपी और नौ जिलों के एसपी को लुटेरों पर शिकंजा कसने के साथ लूट का माल खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। कहा, चेन लुटेरे हत्थे चढ़ने पर पुलिस उसकी निशानदेही पर विभिन्न दुकानों पर छापामारी करके लूटी चेन बरामद करती है लेकिन लूट का माल खरीदने वालों पर कार्रवाई न के बराबर है। 

लूट के गहने खरीदने वाले चंद लोग हैं और अनेक बदमाश उन्हें माल बेचते हैं। लूट का माल खरीदने वालों पर शिकंजा कसने से अन्य बदमाशों की भी जानकारी मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें