कांकेर जिले में तीन साल का मासूम खेलते हुए घर के पीछे तालाब में डूब गया। परिजन जब उसे ढूंढने निकले तो बच्चा पानी में बेहोश अवस्था में मिला, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में एक तीन साल का बच्चा खेलने के दौरान घर के पास तालाब में डूब गया। जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। जहां उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पखांजूर थाना प्रभारी ने बताया कि पीव्ही 44 वन श्रीनगर में रहने वाले गोपेश का बड़ा बेटा गौरव हालदार 3 वर्ष 2 माह अपने घर मे खेल रहा था, खेलने के दौरान घर से निकलकर पीछे की ओर तालाब में चला गया, जहां पानी में डूब गया।
बच्चे के डूबने की बात परिजनों को लगी ही नहीं, क्योंकि घर के सभी लोग अपने घरों के काम में व्यस्त थे। काफी देर तक बच्चे को नहीं देख पाने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की, जहां पीछे तालाब में बच्चे को डूबा हुआ देखा।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पखांजूर के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत की खबर लगते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पीएम करवाया और परिजनों को सौंप दिया गया।