फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: BHU अस्पलात में कैंसर का इलाज हुआ महंगा, कीमोथेरेपी के लिए देने होंगे 500 रुपये

Fri, 26 Jul 2024 09:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीएचयू में कीमोथेरेपी के साथ अन्य जांच के दाम भी महंगे हो गए हैं। कुछ जांच ऐसे हैं, जिनकी फीस नहीं लगती थी लेकिन उन पर चार्ज लगेगा। साथ ही ओपीडी की टाइमिंग भी बदल दी गई है। इस कारण मरीजों को अब दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में कैंसर का इलाज महंगा हो गया है। पहले कीमोथेरेपी फ्री में हो जाती थी, लेकिन अब इसके लिए 500 रुपये देने होंगे। अस्पताल प्रशासन ने सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग में 6 तरह की जांच की फीस बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


इनमें 5 जांच ऐसी हैं, जिसमें पहले मरीजों की कोई फीस नहीं लगती थी। अब 350 से लेकर 2000 तक रुपये लगेंगे। यह स्थिति तब है, जब केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि कैंसर का इलाज सस्ता किया जाए।

बीएचयू अस्पताल की चौथी मंजिल पर कीमोथेरेपी दी जाती हैं। यहां एक हॉल में दस बेड रखे गए हैं। बृहस्पतिवार को कुछ मरीज जब कीमोथेरेपी कराने पहुंचे तो पता चला कि इसके लिए फीस जमा होगी। इसका आदेश भी जारी हो गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने 500 रुपये दिए, इसके बाद कीमो करवाया। हालांकि फीस बढ़ने की कोई जानकारी देने के लिए पंजीकरण काउंटर और ओपीडी में भी काेई नोटिस नहीं चस्पा किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें