फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: देहरादून पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर नहीं मिली फैंस की भीड़ तो इस अंदाज में आराम से निकले

Thu, 18 May 2023 12:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।

सार

अक्सर सेलिब्रिटी जब एयरपोर्ट पर दिखते हैं तो प्रशंसकों की भारी भीड़ लग जाती है, जिस वजह से कई बार सेलिब्रिटी को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन देहरादून पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
फैंस ने ली अक्षय कुमार के साथ सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार दोपहर विशेष चाटर्ड विमान में करीब डेढ़ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उस समय एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट गतिविधि नहीं थी। जिस कारण एयरपोर्ट पर कोई खास भीड़ नहीं दिखी। चाटर्ड प्लेन से अक्षय कुमार के साथ उनके कुछ अन्य लोग भी उतरे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet:  मंत्रिमंडल की बैठक आज, सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
विज्ञापन


अक्षय कुमार एयरपोर्ट पर बड़े आराम से दिखे। एक प्रशंसक उनके पास फोटो के लिए आया तो उन्होंने भी प्रशंसक को निराश नहीं किया। इसके बाद सभी एयरपोर्ट पर पहले से कार में बैठकर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ न होने के कारण अभिनेता आरामदायक तरीके से एयरपोर्ट से रवाना हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें