फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की ये हवाई सेवा हुई बंद, कोहरे के कारण लिया फैसला

Sun, 03 Dec 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर-चंडीगढ़ के बीच चल रही एयर इंडिया की एटीआर 72 हवाई सेवा करीब दो महीने के लिए बंद हो गई है। अधिकारिक तौर पर चार दिसंबर से 31 जनवरी तक उड़ानें नहीं होंगी, जबकि रविवार को उड़ान पहले से ही बंद रहती है। 
विज्ञापन







सर्दी में चंडीगढ़ में भारी कोहरा होने से एयर इंडिया ने यह निर्णय लिया गया है। उड़ान बंद होने से घाटी के पर्यटन कारोबारियों में निराशा है। दिल्ली-भुंतर के बीच एयर इंडिया से यह सेवा सुचारु रूप से चलती रहेगी। 

भुंतर स्थित एयर इंडिया के सहायक मैनेजर पृथ्वी नाथ पुरी ने कहा कि भुंतर-चंडीगढ़ उड़ान चार दिसंबर से 31 जनवरी नहीं चलेगी। उधर, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि धुंध के कारण से बंद हो रही हवाई उड़ान से कुल्लू-मनाली के विंटर सीजन को नुकसान होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटन कारोबार पर पड़ेगा असर

पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ का टूरिस्ट के लिए यह फ्लाइट सुविधाजनक दी थी, लेकिन दो माह तक उड़ान नहीं होने से इसका असर पर्यटन कारोबार पर पड़ेगा। 

उल्लेखनीय है कि भुंतर-चंडीगढ़ उड़ान सेवा का शुभारंभ पांच अक्तूबर को केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया था। 

एयर इंडिया ने पिछले माह इसका किराया भी करीब 40 फीसदी तक कम किया था। बताया जा रहा है कि सर्दी में चंडीगढ़ में अधिक कोहरा रहने से भुंतर से साथ दिल्ली और अन्य जगहों से होने वाली उड़ानों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें