फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ के बाद भक्तों ने ऋषि लंगर में छका प्रसाद

विज्ञापन
फोटो नंबर-05आर्य समाज मंदिर में आयोजित हवन में आहुति डालते विधायक ओमप्रकाश यादव। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। आर्य समाज मंदिर, मोहल्ला खड़खड़ी में रविवार को वैदिक यज्ञ, प्रवचन और ऋषि लंगर का आयोजन किया गया। वैदिक यज्ञ में स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य यजमान रहे। जयपुर से आए आर्य विद्वान आचार्य उर्षुबुध ने प्रवचन देते हुए कहा कि परमात्मा के गुण, कर्म और स्वभाव को जानकर ही उसकी वास्तविक महत्ता समझी जा सकती है। उन्होंने गृहस्थ आश्रम को सभी आश्रमों में श्रेष्ठ बताया। विधायक ओमप्रकाश यादव ने आर्य समाज की वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में भूमिका की सराहना की। अंत में श्रद्धालुओं ने ऋषि लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधान नंदलाल सेठी, सचिव राजेश आर्य, कोषाध्यक्ष सुनील कटारिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें