फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः क्वारंटीन सेंटर भेजे गए विदेशी नागरिक होंगे पुलिस के हवाले

Sun, 10 May 2020 05:49 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज से क्वारंटीन सेंटर भेजे गए विदेशी नागरिकों को दिल्ली सरकार अवधि पूरी होने पर पुलिस के हवाले कर देगी। वहीं, दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों के तब्लीगियों को उनके घर भेजा जाएगा। इस बारे में शनिवार को दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रक्रिया पूरी होने पर नोडल अधिकारी इसकी रिपोर्ट दिल्ली सरकार को भेजेगा। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठï अधिकारी ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज समेत दिल्ली के दूसरी मसजिदों से 567 विदेशी नागरिकों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। यह सब कोरोना निगेटिव हैं और इनकी क्वारंटीन की अवधि भी पूरी हो गई है।

ऐसे में ये जिन जिलों के क्वारंटीन सेंटर में यह रह रहे थे, उनके डीसी को कहा गया है कि विदेशी नागरिकों को पुलिस के हवाले कर दिया जाए। पूरी प्रक्रिया केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ दिल्ली समेत देश के करीब 2446 लोगों को उनके घर भेजने का इंतजाम किया जाएगा। संबंधित नोडल अधिकारी पास जारी कर उनको सीधा घर भेजेंगे और पुलिस के साथ मिलकर इसकी रिपोर्ट भी सरकार को करेंगे।

वहीं, देश के दूसरे हिस्से के लोगों को लिए भी नोडल अधिकारी पास का इंतजाम करेगा और इसकी संबंधित राज्य के रेजिडेंट कमिश्नर को इसकी जानकारी देनी है। दोनों मामलों नोडल अधिकारी को सुनिश्चित करना होगा कि यह लोग अपने घर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें