फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: छह साल बाद परिसर हुआ गुलजार, शुरू हुए प्रवेश, 20 जुलाई को होगी पहली प्रवेश परीक्षा

Sat, 05 Jul 2025 03:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

13 जनवरी 2025 को नए कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कार्यभार संभाला और केवल छह महीने के भीतर ही विश्वविद्यालय का पूरा कामकाज नए परिसर में स्थानांतरित करवा दिया। जुलाई 2025 से परिसर में ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं और जल्द ही कक्षाएं भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
परिसर में प्रवेश लेने पहुंचे छात्र - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का परिसर छात्र-छात्राओं की चहल-पहल से गुलजार हो गया है। विश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दो दिनों में 160 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। यह परिसर 20 जुलाई को अपनी पहली प्रवेश परीक्षा का भी गवाह बनेगा, जब एलएलएम और एमएससी. (एग्रोनॉमी) पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


एलएलएम और एमएससी (एग्रोनॉमी) के लिए 20 जुलाई को आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षा परिसर की पहली प्रवेश परीक्षा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मैं स्वयं परीक्षार्थियों की जांच के दौरान वहां मौजूद रहूंगा।- प्रो. एनबी सिंह, कुलपति, आरएमपीयू
विज्ञापन

संघर्ष से साकार हुआ सपना
अलीगढ़ में एक अलग विश्वविद्यालय की मांग आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की व्यवस्था से परेशान छात्रों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इस मांग के फलस्वरूप, सितंबर 2019 में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक राज्य विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी।

दो साल बाद, 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़-पलवल रोड स्थित लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। इसके बाद विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ और प्रो. चंद्रशेखर को पहले कुलपति तथा डॉ. महेश कुमार को पहले रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया। शुरुआत में विश्वविद्यालय का संचालन सिविल लाइन थाने के पास अधीक्षण अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन के कार्यालय से चार साल तक होता रहा।

विज्ञापन

परिसर में कामकाज शुरू 

इस साल 13 जनवरी 2025 को नए कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कार्यभार संभाला और केवल छह महीने के भीतर ही विश्वविद्यालय का पूरा कामकाज नए परिसर में स्थानांतरित करवा दिया। जुलाई 2025 से परिसर में ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं और जल्द ही कक्षाएं भी शुरू होने की उम्मीद है।

दाखिले और प्रवेश परीक्षा की तैयारी
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर सहित कुल 26 पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रवेश योग्यता के आधार पर वरीयता से दिए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पहले दिन 69 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जबकि शुक्रवार को 91 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। इनमें बीए में 17, बीएससी में 25, बीएससी कृषि में 30 और बीकॉम में 19 छात्र शामिल हैं। इस तरह दो दिनों में कुल 160 विद्यार्थियों ने परिसर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले लिया है।

परिसर के पाठ्यक्रमों में सीटें
  • बीए : 780
  • बीएससी : 480
  • बीएससी कृषि : 180
  • बीकॉम : 60
  • एमए : 780
  • एमएससी : 240
  • एमएससी कृषि : 90
  • एमकॉम : 60
  • एलएलएम : 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें