फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री सोनल चौहान का सपना, दून में हो घर अपना 

Mon, 07 Mar 2016 03:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सोनल चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुड्ढा होगा तेरा बाप, पहला सितारा, जन्नत जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान का सपना दून में अपना घर खरीदनें की है।
विज्ञापन


दून की खूबसूरती की कायल हुई सोनल ने रविवार को अपने मन की यह बात कही। सोनल दून की प्राकृतिक खूबसूरती से बेहद प्रभावित नजर आई। उन्होंने यहां फिल्म शूटिंग के लिए खूब स्कोप बताया। 

रविवार को एक कार्यक्रम में पहुंची सोनल चौहान ने कहा कि पहाड़ वाकई बेहद सुंदर हैं। यहां फिल्म उद्योग के लिए खूब संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने की मांग की। सोनल ने बताया कि जल्द ही उनकी तेलुगू फिल्म डिटेक्टर रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन


वह करीब 12 तेलुगू फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। युवाओं को संदेश देते हुए सोनल ने कहा कि उन्हें सब्र रखकर संघर्ष करने की आदत डालनी चाहिए। सोनल यहां की खूबसूरती से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने दून में अपना एक घर लेने की भी घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें