फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं ये स्टार, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

Thu, 30 Nov 2017 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Parineeti and Arjun Kapoor
विज्ञापन
अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए ये दो स्टार अगले महीने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। फिल्म की कहानी से लेकर, शूटिंग के बारे में जानने के लिए पढ़िए पूरी  खबर..
विज्ञापन


यशराज बैनर तले अगले माह उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। शूटिंग 4 से 31 दिसंबर तक पिथौरागढ़ जिले में होगी ‌फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और ‌अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका है। फिल्म उत्तराखंड के लिए बेहद खास होने वाली है।

फिल्म की कहानी के मुताबिक दिल्ली की पॉश कॉलोनी में रहने वाली एक कामकाजी युवती को दिल्ली पुलिस का जवान भगा कर पिथौरागढ़ ले आएगा। इसके बाद दोनों झूलाघाट के रास्ते नेपाल निकल जाएंगे।
विज्ञापन


‘खोसला का घोसला’, ‘ओये लकी ओये लकी’, ‘डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी’ और ‘शंघाई’ जैसी मशहूर फिल्मों के निर्देशक दिबाकर बनर्जी यशराज बैनर के तले ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म बना रहे हैं, इसमें परिणीति चोपड़ा पिंकी और और संदीप के रोल में अर्जुन कपूर होंगे।

इस झूला पूल पर होगा फिल्म का क्लाइमेक्स

pithoragarh jhulaghat
फिल्म का सबसे खूबसूरत दृश्य इसका अंतिम सीन होगा। कहानी के मुताबिक अभिनेता और अभिनेत्री काली नदी के ऊपर बने पैदल झूला पुल के जरिये नेपाल भागेंगे।

एक छोर पर एसएसबी और दूसरे छोर पर नेपाल प्रहरी की गश्त है। फिल्म के यूनिट डायरेक्टर ने बैतड़ी जिला प्रशासन से कुछ दिन पहले इसके लिए अनुमति मांगी थी जिसे काठमांडू स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंजूर कर दिया है।

पंचेश्वर बांध बनने से पिथौरागढ़ का झूलाघाट कसबा भले ही भौतिक रूप से सदा के लिए लुप्त हो जाएगा लेकिन उससे पहले यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के जरिये यह अमर भी हो जाएगा।
 
विज्ञापन

सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए प्रोड्यूसर ने लगाई अर्जी

arjun kapoor
इस फिल्म की शूटिंग चार दिसंबर से 31 दिसंबर तक इस क्षेत्र में होगी। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर इसमें मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निर्माताओं ने इसकी अनुमति डीएम से ले ली है।

फिल्म की शूटिंग के लिए लाइन प्रोड्यूसर की अगुवाई में एक टीम इस क्षेत्र में पिछले एक महीने से डटी हुई है। जिला प्रशासन से 28 दिनों के लिए अनुमति और सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए यशराज फिल्म्स के प्रोड्यूसर ने अर्जी लगाई, जो पास भी हो गई है।

फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ नगर के मुख्य सिमलगैर बाजार, मेघना कॉप्लैक्स, चंडाक, केएमवीएन गेस्ट हाउस समेत जिले के कुछ और हिस्सों में होगी। इसके बाद यूनिट झूलाघाट का रुख करेगी। यहां तीन दिन दो घरों में रहकर शूटिंग की जाएगी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें