कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती को युवक दो साल से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।
मामले की जानकारी देते हुए कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि शादी का झांसा देकर युवती से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में 23 वर्षीय उमेश कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर पिछले करीब दो वर्षों में कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे युवती गर्भवती हो गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस हिरासत में आरोपी