हादसे में यूटीलिटी के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : AmarUjala
भैंगा-हलेथ-कोरदी मोटर मार्ग पर यूटीलिटी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। चारों घायलों को लंबगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सात अन्य घायलों को परिजन इलाज के लिए हायर सेंटर देहरादून और नई टिहरी ले गए हैं। दुर्घटना की वजह स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।
गैरी राजपूतों की गांव से रविवार सुबह चिन्यालीसौड़ जा रही यूटीलिटी करीब सवा नौ बजे जणगी गांव के तिमली चैक के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
देखें, मृतकों और घायलों की पूरी सूची
दुर्घटना
- फोटो : AmarUjala
हादसे में भगवान सिंह (38) पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम गोदडी, खुशाल सिंह (60) पुत्र श्याम सिंह ग्राम हलेथ, महावीर लाल (58) पुत्र गैणूलाल ग्राम सिलारी की मौके पर ही मौत हो गई।
वाहन में सवार मुकेश सिंह पुत्र खुशाल सिंह, अंजना देवी पत्नी खुशाल सिंह ग्राम हलेथ, दिनेश मटवाल पुत्र उम्मेद मटवाल, मुकेश सिंह पुत्र चतर सिंह ग्राम मणी (उत्तरकाशी), झाबा देवी पत्नी विशन सिंह, माया देवी पत्नी भागचंद सिंह, सतपाल सिंह पुत्र कितल सिंह, ज्ञान सिंह पुत्र हरदेव सिंह, सुंदर सिंह पुत्र नारायण सिंह सभी निवासी गोदडी, कुंवर लाल पुत्र महावीर लाल ग्राम सिलारी, वाहन चालक धनपाल सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी गैरी राजपूतों की घायल हो गए।
7 घायलों को किया हायर सेंटर रेफर
दुर्घटना
- फोटो : AmarUjala
चार घायल सुंदर सिंह, अंजना देवी, ज्ञान सिंह और सतपाल सिंह को लंबगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को नई टिहरी और देहरादून परिजन ले गए है।
दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जेपी कोहली और 108 सेवा मौके पर पहुंची। घायलों को गोदडी और आसपास के ग्रामीणों ने खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।