09jjrp04- बेरी पहुंची नशा मुक्ति कांवड़ यात्रा में शामिल लोग। संवाद
बेरी। अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में नशा मुक्ति कांवड़ यात्रा रविवार को बेरी पहुंची। इसका उद्देश्य हरियाणा को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को जागरूक करना है। नगर पालिका अध्यक्ष बिल्लू पहलवान ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने सिंथेटिक ड्रग्स को बड़ी समस्या बताया, जो युवाओं को बेसुध करते हैं। यादव ने कहा कि खेल और पढ़ाई से दूर युवा नशे की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने कांवड़ शिविरों में नशा परोसने की निंदा की, भगवान शिव के नाम को बदनाम न करने की अपील की। अभिमन्यु यादव ने मांग की कि नशा करने वाले कांवड़ियों को शिविरों में न रोका जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाज नहीं जागा, तो हरियाणा का हाल पंजाब जैसा हो सकता है। बिल्लू पहलवान ने इस नशा मुक्ति पहल का समर्थन किया। संवाद