फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड, आरोपी तीर्थराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव के सोमनी थाना पुलिस ने सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव के सोमनी थाना पुलिस ने सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं,आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अश्लील वीडियो अपलोड किया गया था,जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।

विज्ञापन


सीसीपीडब्ल्यू योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा साइबर पोर्टल के माध्यम से प्रेषित साइबर टिप लाइन सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित किया जा रहे अपराधों की रोकथाम के लिए आरोपियों के विरुद्ध किए जा रहे हैं,कार्रवाई के तहत सोमनी थाना पुलिस ने आरोपी तीर्थराज जिसके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस में कार्रवाई की हैं।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था,पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,मामला गंभीर होने पर पुलिस ने तकनीकी आधारों का प्रयोग कर आरोपी की पतासाजी की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है और आरोपी तीर्थराज निवासी जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें