फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: होटल गोल्डन में पुलिस की छापेमारी, हुक्का पिलाने वाले 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Sat, 31 Jan 2026 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव में शहर के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहारा बाईपास के पास होटल गोल्डन में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुक्का पिलाने वाले होटल संचालक सहित 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की हैं।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव में शहर के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहारा बाईपास के पास होटल गोल्डन में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुक्का पिलाने वाले होटल संचालक सहित 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की हैं,जिसमें पुलिस ने हुक्का और तंबाकू फ्लेवर के साथ अन्य सामान बरामद किया हैं,होटल संचालक द्वारा हुक्का पिलाया जा रहा था,जिसकी सूचना पर पुलिस ने यहां कार्रवाई की हैं।

विज्ञापन


बसंतपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहारा बाईपास स्थित एक होटल होटल गोल्डन में कुछ व्यक्ति हुक्का पी रहे हैं,जिसकी सूचना पर पुलिस के द्वारा टीम गठित कर होटल में दबिश गई,इस दौरान होटल संचालक से हुक्का पिलाने और उपलब्ध कराने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया,लेकिन होटल संचालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया,जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है और वहां से 6 नग विभिन्न प्रकार के हुक्का,6 नग हुक्का पाइप,तंबाकू फ्लेवर के कुल 29 पैकेट के साथ होटल संचालक सहित कुल 11 लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया हैं,जिसमें अन्य जिलों और महाराष्ट्र के भी कुछ व्यक्ति शामिल हैं,सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पूरे मामले में हुक्का के साथ विभिन्न सामग्री पुलिस के द्वारा बरामद करते हुए वैधानिक कार्रवाई सभी के विरुद्ध की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें