29jjrp17- हादसे में घायल युवती। स्रोत : ग्रामीण
बेरी। उपमंडल के गांव सिवाना में तेज आंधी के चलते श्मशान भूमि के मुख्य द्वार के गिरने से एक युवती घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जिला पार्षद की ग्रांट के माध्यम से गांव की श्मशान भूमि के मुख्य द्वार पर लोहे के पाइप लगाकर रामबाग नाम का गेट बनाया गया था। परिजनों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया साम्रगी प्रयोग की गई। घटना के समय मीनाक्षी लकड़ियां लेकर मुख्य द्वार से गुजर रही थी तभी अचानक तेज आंधी आने से गेट गिर पड़ा। हादसे में युवती के पैर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।