फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक के पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। डीएफसी लाइन पर मालगाडी की चपेट में आने से एक युवक के पैर कट गए। युवक का आयुर्विज्ञान विवि में इलाज चल रहा है। नगला मुलू गांव निवासी विपिन (20) रविवार सुबह घर से खेतों की ओर जाने के लिए डीएफसी लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान डाउन लाइन पर पोल संख्या 611/16 के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसके पैर कट गए। घायल को सीएचसी भरथना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना एसआई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें