फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

Thu, 28 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उरई/जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र केे एक गांव निवासी युवक की कूलर ठीक करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। यह देख परिजनों में रोना पीटना मच गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर दौडे़। इसी बीच घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उक्त युवक की मौत कूलर से चिपक कर बताई जा रही है।     बिरहरा निवासी शिवकुमार 35 वर्ष गुरुवार शाम तकरीबन 6 बजे कूलर ठीक कर रहा था, तभी अचानक बिजली आ जाने की वजह से वह चिपक गया और करंट लगने से उसकी मौकेे पर ही मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया। शिवकुमार की मौत से घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें