फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को लेकर युवकों में हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सासरौली में शराब पीने के दौरान आपसी झगड़े में दो व्यक्तियों ने शमशेर के साथ मारपीट की। शमशेर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह रात 9 बजे पर सासरौली चौक पर केले लेने के लिए गया था। वहां पर देवेन्द्र व रविन्द्र मिले जिन्होंने कहा कि साइड में बैठ कर शराब पीएंगे। उसने एक बार मना किया। फिर वह उनके साथ लीलु के खेत में बैठ गए। फिर उन्होंने ज्यादा शराब पीने को कहा तो उसने मना कर दिया। फिर उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया और उसे नीचे गिराकर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। ईलाज के लिए उसे पीएचसी जमालपुर भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने नागरिक अस्पताल झज्जर भेज दिया। झज्जर नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें