फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्नत की असंसदीय भाषा पर हंगामा

Fri, 09 Aug 2013 05:35 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-23 की पार्षद जन्नत निगम के सदन में हो रहे हंगामे के दौरान सारी सीमाएं भूल गईं। उन्हें यह भी याद नहीं रहा कि वह तैश में आकर सदन की मर्यादा को भंग करते हुए असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रही हैं। हंगामे के दौरान गुस्से में आई जन्नत ने तेज आवाज में एफ.... लाइन इंग्लिश में बोल दी। उनकी इस हरकत से सदन में बैठे सभी दलों के पार्षद शर्मसार हो गए। जन्नत के असंसदीय भाषा प्रयोग करने पर युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेल केसरी, कांग्रेस कॉलोनी सेल के चेयरमैन शशि शंकर तिवारी आदि नेताओं ने कहा कि सदन में हर किसी को मर्यादा में रहना चाहिए। असंसदीय भाषा का प्रयोग करने से कोई बड़ा नहीं हो जाता। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह ढिल्लो ने कहा कि सदन में बोलते समय भाषा का सावधानी से प्रयोग करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि मर्यादा सभी के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें