कांकेर जिले के अंतागढ़ में बीती रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, जहां पुलिस ने इस कार्रवाई में आठ आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मोबाइल फोन, मोटर साइकिल, कार व अन्य सामानों को जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि 22 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पेवारी के बांस प्लांट के पास कुछ व्यक्तियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सुचना पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 30050 रुपये, ताश की गड्डी, एक तिरपाल तथा घटना स्थल से 6 मोटर साइकिल एवं कार को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ थाना अंतागढ़ में मामला दर्ज किया गया।
ये हुए गिरफ्तार
प्रदीप कुमार सिंह निवासी गढ़पारा थाना अंतागढ़।
मंजित पटेल निवासी उपरपारा थाना अंतागढ़।
कोमलचंद कोमरे निवासी संजयपारा भानुप्रतापपुर
रवि नाग निवासी गुडरीपारा नारायणपुर जिला नारायणपुर
राकेश बेसरा निवासी गुडरीपारा थाना नारायणपुर जिला नारायणपुर
राजकुमार सरकार निवासी आश्रम वार्ड थाना नारायणपुर जिला नारायणपुर।
दिनेश गुप्ता पिता निवासी नयापारा अंतागढ़ थाना अंतागढ़।
दानेसाय मण्डावी निवासी चिचमर्रा थाना भानुप्रतापपुर।
ये हुआ बरामद
पकड़े गए लोगों के पास से आठ मोबाइल फोन, छह मोटर साइकिल, एक कार, 30050 रुपये बरामद किए गए हैं।