फोटो 66: छुड़ानी में आयोजित शिविर में पहुंचे दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करते आयोजक। स्रो
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। चंद्रभान मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से छुड़ानी गांव में 22 और 23 फरवरी को दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 637 ने रजिस्ट्रेशन कराया और लगभग 525 लोगो को कृत्रिम अंग-हाथ व पैर, व्हील चेयर वाकर तिपहिया वाहन हस्तचालित, जूते, कानों की मशीन, पोलियो ग्रस्त वालों के लिये कैलिपर्स वितरित किए गए। इसमें ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन सत्यपाल सिंह, ट्रस्टी बिजेंदर सिंह, शशि बूरा, अनीता सहवाग श्वेता शिवाग, जय भगवान, एडवोकेट विनय गोयल, शेखर यादव, एनएस कपूर, जयपाल सांगवान, प्रदीप यादव, डॉ.अजय जैन, सत्येंद्र दहिया, रोहतास शर्मा, राजकुमर अरोड़ा, रामनिवास बंसल आदि का विशेष योगदान रहा।