14jjrp10- स्वामी नितानंद स्कूल के विद्यार्थी स्टाफ के साथ। स्रोत : स्कूल
झज्जर। स्वामी नितानंद स्कूल के सीबीएसई के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 54 छात्रों में से 37 छात्रों ने मेरिट में स्थान बनाया। परी पलक ने 93.2 अंक प्राप्त कर प्रथम, छात्रा रिया ने 92.4 अंकों के साथ द्वितीय, तन्नू ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिक में 100 अंक, अंग्रेजी विषय में 99 अंक, शारीरिक शिक्षा विषय में 97, हिंदी विषय में 97अंक, केमेस्ट्री विषय में 95 अंक, गणित विषय में 95 व बिजनेस स्टडीज में 95 अंक, इकोनॉमिक्स में 95 अंक, राजनीति विज्ञान में 92 अंक, भूगोल में 92 अंक, एकाउंटेंसी में 90 अंक लेकर स्कूल व अध्यापकगण का नाम रोशन किया प्रधानाचार्य संगीता नैन ने छात्रों को बधाई दी।