फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devraj Patel Death: यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज का सड़क हादसे में निधन, देखें आखिरी वीडियो, CM ने कही ये बड़ी बात

Mon, 26 Jun 2023 09:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज पटेल का आज लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल के साथ देवराज पटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज पटेल का आज लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन





आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर राहुल मंडल उम्र 25 वर्ष शीतला पारा पखांजुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बागबाहरा दावपाली निवासी देवराज पटेल अपने दोस्त राकेश मनहर के साथ बाइक से जा रहा था, तभी अग्रसेन धाम के पास बाइक का हैंडल ट्रक की साइड से टकरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान देवराज ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 




सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया
उनके निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:। 
विज्ञापन


 

'छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर कका'
सबसे बड़ी अहम बात ये है कि देवराज पटेल ने मौत से चार घंटे पहले एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने सभी को बाय कहा था।  मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के साथ देवराज पटेल ने साल 2021 में कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ढिंढोरा में काम किया था। 

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही महासमुंद जिले के रहने वाले यूट्यूबर देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका. इसके बाद सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें