फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: झुमके चोरी के शव में युवक की हत्या, पहले पिलाई शराब फिर पत्थर से कर दिया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 06:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

आरोपी रूपधर और उसके दोस्त रेखा लाल साहू मृतक अशोक को अपने साथ शराब पिलाने ले गए। शराब पीने के बाद इनके बीच विवाद और बड़ा इसके बाद रूपधर ने अशोक का गला दबा दिया और रेखा लाल साहू ने उसके सर पर पत्थर से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
झुमका चोरी के शव में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव के घुमका थाना क्षेत्र के कलडबरी गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को पेट्रोल पंप के सीमेंट चेंबर में छुपा कर रख दिया था पेट्रोल पंप के चेंबर में बॉडी देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी और कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन

मृतक अशोक वर्मा आरोपी रूपधर गोस्वामी के घर मिस्त्री का काम करता था। रूपधर गोस्वामी की पत्नी का झुमका घर से चोरी हो गया जिसे आरोपी रूपधर ने चोरी का आरोप अशोक वर्मा पर लगाया इसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी हुई। आरोपी रूपधर और उसके दोस्त रेखा लाल साहू मृतक अशोक को अपने साथ शराब पिलाने ले गए। शराब पीने के बाद इनके बीच विवाद और बड़ा इसके बाद रूपधर ने अशोक का गला दबा दिया और रेखा लाल साहू ने उसके सर पर पत्थर से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें