जांजगीर चांपा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने बाइक से गिरकर युवक हनी सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। बेहोशी की हालत में राहगीरों सीएचसी अस्पताल अकलतरा लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, मृतक निखिल उर्फ हनी सिंह (35 ) अकलतरा का रहने वाला था। वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जनपद पंचायत कार्यलय के पास पहुंचा हुआ था, तभी अचानक से वह बाइक के साथ सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक निखिल उर्फ हनी सिंह के बाएं कान के नीचे सिर पर गंभीर चोट आने से वह बेहोश होकर सड़क पर ही पड़ा रहा। सड़क पर आने-जाने वाले राहगीर उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे।
घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। डॉक्टर हरीश श्रीवास ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अकलतरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।