फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: सूने मकान से शातिर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी पर किए हाथ साफ, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 08:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सूने मकानों पर शातिर चोरों की पैनी नजर है। सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूने मकानों पर शातिर चोरों की पैनी नजर है। सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


प्रार्थी आरिफ खान ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चौरसिया कालोनी में  किराये के मकान में रहता है। 27 जनवरी को सुबह अपने घर में ताला लगा कर अपने काम में चला गया था। प्रार्थी रात लगभग 10 बजे वापस घर आया, तो देखा कि घर का दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा, तो कमरे में रखा तीन आलमारी खुला हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। सामान चेक करने पर सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम नहीं था। 

प्रार्थी सीसीटीवी कैमरा को चेक किया, तो चौरसिया कालोनी का रहने वाला सुफियान खान और उसका एक साथी प्रार्थी के घर में घुसते हुए और बाहर निकलते हुए दिखे। सुफियान खान और उसका साथी प्रार्थी के घर से सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने प्रार्थी के शिकायत पर जांच शुरू की। साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गए। इस दौरान दोनों आरोपी को पुलिस में पकड़ा। दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने और चांदी के जेवरात जब्त किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त किया। इसी तरह आरोपियों के कब्जे से जब्त सामान की कीमत एक लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी सूफियान खान पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें