फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: ऑक्सीजन गार्डन में 8 माह से कैमरा बंद, युकां उत्तर विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Wed, 30 Apr 2025 08:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल ऑक्सीजन गार्डन में पिछले आठ महीनों से सीसीटीवी कैमरे बंद होने की गंभीर समस्या को लेकर युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
युकां उत्तर विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल ऑक्सीजन गार्डन में पिछले आठ महीनों से सीसीटीवी कैमरे बंद होने की गंभीर समस्या को लेकर युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। नवाज खान ने बताया कि ऑक्सीजन गार्डन जो रायपुर शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मनोरंजन और स्वास्थ्यवर्धक स्थल है। वहां सीसीटीवी कैमरों का बंद होना सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत चिंताजनक है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीनों से कैमरे बंद होने के कारण गार्डन में असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ गया है। यहाँ आने वाले परिवार, महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नगर निगम की यह लापरवाही जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ज्ञापन में मांग की गई है कि ऑक्सीजन गार्डन में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल चालू किया जाए, नए कैमरों की स्थापना की जाए, और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गार्डन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि हम जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने इस मांग का समर्थन किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें