फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: बिजली के खंभे पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, पड़ोसी के घर के कनेक्शन में आई फॉल्ट सही कर रहा था

Sat, 08 Apr 2023 06:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

मौके पर पहुंचकर विभाग के कर्मचारियों ने युवक के शव को खंभे से नीचे उतारा। घटना से मृतक युवक के परिजनों के साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले बहीगांव के व्यापारीपारा में बिजली खंभे में चढ़े युवक की करेंट से चिपकने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम व बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर आ पहुंचे। जहां कुछ देर के लिए बिजली को रोकने के बाद शव को नीचे उतारा गया और शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, इस घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि पड़ोसी के घर बिजली ना होने पर मृतक उसे सुधारने के लिए चढ़ा हुआ था, लेकिन कुछ हो पाता इससे पहले ही युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर चार बजे ग्राम पंचायत बहीगांव के व्यापारीपारा निवासी कमलेश नेताम 25 वर्षीय के पड़ोसी घर में बिजली लाइन बंद था। जिसके बाद कमलेश ने पड़ोसियों को बताया कि उसे कुछ बिजली सुधारने का काम आता है, जिसके बाद जैसे ही युवक बिजली लाइन को चालू करने बिजली खंबे में चढ़ा था। अचानक से बिजली लाइन चालू होने के चलते करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी केशकाल पुलिस एवं केशकाल बिजली विभाग के कर्मचारियों की दी। मौके पर पहुंचकर विभाग के कर्मचारियों ने युवक के शव को खंभे से नीचे उतारा। घटना से मृतक युवक के परिजनों के साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें