बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है जिनका विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल कर लिया गया है।
कांग्रेस पार्टी के लोग मिलनसार है और कांग्रेस पार्टी सभी को लेकर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में अच्छे विकास विकास कार्य हो रहे है जिससे प्रसन्न होकर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को अपनाते हुए हम 75 लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। ये बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे सुरेश कुमार सोडी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी प्रवेश करते हुए कही हैं।
विज्ञापन
शनिवार को बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम व अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में नौ गावों के 75 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के विकास कार्यों और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को अपनाते हुए समाजवादी पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। समाजवादी पार्टी से कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं और कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए विधिवत कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया गया है।
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है जिनका विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी अन्य दलों के कार्यकर्ता लगातार संपर्क कर रहे है आने वाले दिनों में और लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।