फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी बरामद, बिहार से लाया था

Wed, 15 Mar 2023 04:22 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात में गश्त और चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा है जिसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता कर राजनांदगांव सीएसपी अमित पटेल ने दी जानकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि चेकिंग के दौरान बीती रात पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जाली खाता मैदान तुलसीपुर में आरोपी शुभम मिश्रा उम्र 26 साल ब्राह्मण पारा आजाद चौक निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और एक नग जिंदा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

 
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस ने प्रेस वार्ता कर राजनांदगांव सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखे है। जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर युवक शुभम मिश्रा के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पिस्टल रखने के संबंध में युवक कोई कागजात पेश नहीं सका।
 
अवैध रूप से पिस्टल व कारतूस रखते पाए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वहीं, पिस्टल के संबंध में आरोपी द्वारा इसे बिहार से लाने की बात कही गई है। जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

 
- आरोपी द्वारा पिस्टल बिहार से लाया गया था इसकी जांच की जा रही है। आरोपी रायपुर का रहने वाला है और राजनांदगांव में अपने मित्रों से मिलने आया हुआ था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद की और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है। - अमित पटेल, सीएसपी राजनांदगांव

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें