फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: केशकाल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन बाद पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 30 Aug 2024 02:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में नौ अगस्त की शाम एक युवती के साथ हुए सामूहिक अनाचार (गैंगरेप) की घटना के 20 दिन बाद मामला सामने आया। घटना के बाद बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में नौ अगस्त की शाम एक युवती के साथ हुए सामूहिक अनाचार (गैंगरेप) की घटना के 20 दिन बाद मामला सामने आया। घटना के बाद बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। लेकिन 29 अगस्त को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ केशकाल थाना पहुँचकर पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई और न्याय की मांग की।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त की शाम युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से निकली थी, जब 5 युवकों ने उसके साथ जबरन अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर केशकाल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार, कोंडागांव सायबर सेल और केशकाल पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों की पहचान और खोजबीन शुरू की। पुलिस की तत्परता और संयुक्त टीम के समन्वय के चलते कुछ ही घंटों में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें