एक युवक अपनी मोटरसायकल लेकर उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था। अचानक पानी का तेज बहाव आने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसायकल नाले में बह गई। हालांकि, युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाकर बचा लिया।
बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहासी-सेमरिया नाला के पास बड़ा हादसा टल गया। एक युवक अपनी मोटरसायकल लेकर उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था। अचानक पानी का तेज बहाव आने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसायकल नाले में बह गई। हालांकि, युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाकर बचा लिया।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाले से आवागमन पर रोक लगा दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से नाले में जलस्तर तेजी से बढ़ा है, इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन ने अपील की है कि बारिश के मौसम में ऐसे खतरनाक नाले-नदियों को पार करने की कोशिश न करें और सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें।