फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: ताश पत्ती के झगड़े में युवक की हत्या, आरोपी अर्जुन बैरागी गिरफ्तार, दो भाई अब भी फरार

Sat, 26 Jul 2025 08:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। थाना विधानसभा क्षेत्र के सड्डू स्थित बैरागी डेरा में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी (24 वर्ष) को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। थाना विधानसभा क्षेत्र के सड्डू स्थित बैरागी डेरा में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी (24 वर्ष) को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो बैरागी डेरा में रहकर फैंसी और खिलौनों की बिक्री करता था।
विज्ञापन


घटना की शुरुआत ताश पत्ती खेलने को लेकर हुए विवाद से हुई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व अर्जुन बैरागी और देवेंद्र चंदवानी के बीच झगड़ा हुआ था। दिनांक 24 जुलाई 2025 की रात, गौरा चौरा क्षेत्र में देवेंद्र शराब के नशे में खड़ा था, तभी अर्जुन वहां पहुंचा। दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद अर्जुन ने अपने कमर से चाकू निकालकर देवेंद्र पर हमला कर दिया।

इसके बाद अर्जुन के दोनों भाई डाडो और साहिल भी मौके पर पहुंचे और तीनों ने मिलकर देवेंद्र की पिटाई की। देवेंद्र घायल अवस्था में अपने घर गया, लेकिन फिर हॉकी स्टिक लेकर अर्जुन के घर पहुंचा। तभी अर्जुन ने अपने मकान की पहली मंजिल से एक सीमेंट पोल उसके सिर पर फेंक दिया, जिससे देवेंद्र बेहोश हो गया। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


हत्या की वारदात में तीनों आरोपी सगे भाई हैं। मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके भाई डाडो और साहिल अब भी फरार हैं। थाना विधानसभा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 365/25 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें