फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: अस्पताल में भर्ती थी महिला, लोकेशन पूंछकर पहुंचा साहिल; कॉल रिकॉर्डिंग दिखाने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Sun, 28 Jan 2024 11:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुराने कॉल रिकॉर्डिंग दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए एक युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में एक विवाहिता को युवक के द्वारा पुराने काल रिकॉर्डिंग दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जूटमिल थाना क्षेत्र की एक युवती ने चक्रधरनगर थाना में 27 जनवरी शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आवेदन देकर साहिल महंत नामक युवक के खिलाफ मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल कर डरा-धमका कर दुष्कर्म करने की बात कही। आरोपी को चक्रधरनगर थाना पुलिस की टीम सारंगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। 

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अनजान नंबर से उसके पास पिछले कई दिनों से कॉल आ रहा था, जिसे उसने ब्लॉक कर दिया। कुछ दिन पहले पति से विवाद मन मुटाव होने पर मायके चली गई थी। जहां फिर एक अनजान नंबर से साहिल महंत ने संपर्क किया, जिससे मोबाइल पर बातचीत होती थी। पीड़ित युवती ने बताया कि नौ जनवरी को मायके से रायगढ़ इलाज कराने आई थी तो साहिल महंत कॉल कर लोकेशन पूछी और अस्पताल पहुंच गया। 
विज्ञापन


अस्पताल में दोनों के पुराने कॉल रिकॉर्ड मोबाइल में दिखाकर बदनाम करने की धमकी देकर चक्रधरनगर के एक कॉलोनी ले जाकर मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर पुराने कॉल हिस्ट्री के स्क्रीनशॉट पति को भेज देने की धमकी दी। लोकलाज के भय से पीड़िता ने अपने घर में घटना नहीं बताई। साहिल द्वारा लगातार फोन कर परेशान करने से अपने पति और घरवालों को बताया। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें