फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: गमछे को बनाया फंदा, और पुल से लटकर युवक ने दे दी जान, पत्नी के छोड़कर जाने से था परेशान

Sat, 04 Mar 2023 01:21 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान युवक ने पुल से लटककर जान दे दी। वह काफी दिनों से तनाव में था। सुबह मोर्निग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा तो वह हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के गोयल बाड़ी के आगे पुल में शनिवार की सुबह एक युवक ने पुल में ही फंदा बनाकर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया की शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने फोन पर सूचना दी की गोयल बाड़ी के आगे पुल में किसी युवक के द्वारा फंदा बनाकर आत्महत्या की गई है। सूचना के मिलते ही पुलिस की एक टीम रवाना किया गया, जहां मौके पर पुलिस को एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया, जिसका नंबर धमतरी का बताया जा रहा था। साथ ही वाहन में चाबी भी लगी हुई थी। वहीं, पास में ही चप्पल व एक चैन भी थी। 

युवक ने गले में पहनने वाले गमछे को फंदा बनाकर आत्महत्या किया। घटना की जानकारी लगने के बाद उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, वहीं, युवक के पेंट की तलाशी लेने पर एक आधार कार्ड भी बरामद किया गया, जिसमें युवक का नाम शिवा बर्मन 22 वर्ष निवासी बोधघाट हाउसिंग बोर्ड लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों की जब खोजबीन किया तो पता चला की युवक पेशे से ड्राइवर था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी थी। शादी के बाद करीब एक माह पहले पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद से युवक लगातार तनाव में चल रहा था। शुक्रवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से काम पर जाने की बात पर निकला। जहां रात को फोन पर अपनी मां से बात भी की। लेकिन रात को उसी तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें