फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पीने के लिए मांगा पानी, फिर कमरे में घुस युवक ने किया दुष्कर्म; खुद ही छोड़ा ऐसा सुराग हुआ गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 05:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर जिले में  युवती के साथ किराये के मकान में दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुनकुरी थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती के साथ किराये के मकान में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने खुद एक ऐसा सुराग छोड़ा, जिससे पुलिस 24 घंटे के भीतर उसके गिरेबान तक पहुंच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे कुनकुरी थाने से मात्र 200 मीटर दूर एक युवती अपने किराये के मकान के बाहर टहल रही थी, तभी एक अनजान युवक ने उससे पानी मांगा। युवती ने मानवीयता दिखाते हुए पानी की बोतल दी, लेकिन युवक अचानक कमरे में घुस गया। उसने दरवाजा बंद कर युवती का मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। एसडीओपी विनोद मंडावी और थाना प्रभारी राकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। युवती ने आरोपी को नहीं पहचाना, लेकिन उसका हुलिया बताया। पुलिस ने कुनकुरी के 15 वार्डों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। यहीं से पुलिस को सुराग मिल गया। एक ब्लर फुटेज में हुलिए से मिलता-जुलता युवक दिखा। चेहरा साफ नहीं था, लेकिन चाल-ढाल से संदेह पुख्ता हुआ। 
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिली कि आदर्श नगर कुनकुरी में एक युवक इस हुलिए से मेल खाता है। एएसआई ईश्वर वारले और मनोज साहू की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उसे आदर्श नगर से हिरासत में लिया। पीड़िता ने आरोपी की शिनाख्त की और पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान अंकित खाखा (30) के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें