फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Sun, 05 Jan 2025 04:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

पैर में गंभीर चोट लगने से तड़पते घायल ड्राइवर के द्वारा अपना नाम एवं पता बताया गया था। बलरामपुर जिला चिकित्सालय से रेफर करने के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज जाने के पूर्व उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज में बीती रात 9 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बलरामपुर से खाना खाकर पैदल लौट रहे ट्रक ड्राइवर अज्ञात वाहन के चपेट में नगर सेना तिराहा से करीब 1 किलोमीटर पीछे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रामानुजगंज की ओर से जा रहे अमानत अली खान के द्वारा देखकर तत्काल इसकी सूचना हाईवे पेट्रोलिंग एवं बलरामपुर थाने में दी गई सूचना पर 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया जहा स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया परंतु अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पूर्व उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक संस्था पूर्व लखनपुर अमेरा खदान के नजदीक रहने वाले संतोष नमक ड्राइवर जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है। उसका ट्रक करीब एक सप्ताह पूर्व औरझरिया के समीप खराब हो गया था। शनिवार के रात 9 बजे के करीब वह बलरामपुर की ओर से खाना खाकर पैदल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के द्वारा उसे टक्कर मार दिया गया जिससे उसका एक पैर बुरी तरीका से जख्मी हो गया। इसी दौरान रामानुजगंज की ओर से जा रहे अमानत अली खान के द्वारा रोड पर तड़पते देखकर तत्काल इसी सूचना हाईवे पेट्रोलिंग एवं बलरामपुर थाने में दी एवं मानवता का परिचय देते हुए घायल संतोष को सड़क के किनारे किया एवं 108 नहीं आ जाने तक मौके पर उपस्थित रहे। सूचना पर तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग के अमित मिंज एवं गिरवर सिंह मौके पर पहुंचे। पैर में गंभीर चोट लगने से तड़पते घायल ड्राइवर के द्वारा अपना नाम एवं पता बताया गया था। बलरामपुर जिला चिकित्सालय से रेफर करने के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज जाने के पूर्व उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें