फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: शिवनाथ नदी में कूदकर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Aug 2023 07:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

शिवनाथ नदी में कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवनाथ नदी में कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना की जानाकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने महज 10 से 15 मिनट युवक का शव नदी से बरामद किया है। मृतक युवक की शिनाख्त भिलाई खुर्सीपार निवासी विक्रम जीत सिंह के रूप में हुई है। वह स्कूटी से शिवनाथ नदी गया हुआ था और स्कूटी को पुल के ऊपर खड़ी कर नदी में कूद गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लगभग 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने शिवनाथ नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो युवक की स्कूटी पुल पर खड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने युवक को तलाश करना शुरू किया और महज 10 से 15 मिनट में युवक के शव को बाहर निकला। मृतक युवक का नाम विक्रम जीत सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें