फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: किराये के मकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ रहता था रोहित; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 10 Jul 2025 07:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि वह किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के वार्ड क्रमांक-14 के निवासी रोहित गुप्ता (27 वर्ष) पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने वार्ड क्रमांक 13 में किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है। स्वजनों ने तत्काल इसकी सूचना रामानुजगंज थाने को दी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोहित अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। घटना के समय उनकी पत्नी घर से बाहर किसी काम से गई थी। इसी दौरान रोहित ने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के रोहित के इस कदम से उनके स्वजन और दोस्त सदमे में हैं। परिजनों और मित्रों को समझ नहीं आ रहा कि रोहित ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें