फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रायगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन लेकर फरार हुआ युवक, खरीदने के बहाने गया था आरोपी

Wed, 19 Feb 2025 08:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चैन खरीदने के नाम पर पहुंचा युवक लाखों रुपये की सोने की चेन लेकर फरार हो गया। ज्वेलरी शॉप के संचालक ने उक्त मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में लिखाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में कृष्णा काम्पलेक्स के ठीक सामने स्थित टाटा कंपनी के ब्रांडेड ज्वेलरी शॉप तनिष्क ज्वेलर्स में दोपहर 12 बजे के आसपास शहर के ढिमरापुर में रहने वाला एक युवक क्षितिज अग्रवाल (27) अपनी कार से पहुंचा और ज्वेलरी शॉप में कार्यरत कर्मचारियों को सोने के चेन दिखाने की बात कही। इसके बाद जैसे ही कर्मचारी ने उसे दिखाया, वह उसे लेकर दिनदहाड़े अपनी कार से सब के सामने से फरार हो गया। 

तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप सिंह के अनुसार, सोने की चेन की कीमत करीब सवा चार लाख आसपास का है। इस घटना के बाद तनिष्क ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में सिटी कोतवाली के प्रभारी थाना प्रभारी येनु देवांगन ने बताया कि तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप सिंह की शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 309, 4 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें