फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: महिलाओं के लिए खुशखबरी, बिना डाक्यूमेंट्स मिलेगा इतना लोन; वित्तमंत्री ने लांच की 'महतारी शक्ति ऋण योजना'

Sun, 01 Dec 2024 02:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से एक नई योजना की पहल की गई है। इस योजना के तहत महिलाएं आर्थिक मजबूत होंगी। राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 'महतारी शक्ति ऋण योजना' लांच किया है। 
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने लांच की 'महतारी शक्ति ऋण योजना' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से एक नई योजना की पहल की गई है। इस योजना के तहत महिलाएं आर्थिक मजबूत होंगी। राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 'महतारी शक्ति ऋण योजना' लांच किया है। 
विज्ञापन

 
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी शक्ति ऋण योजना का अपने निवास कार्यालय से लांचिंग की है। इस अवसर पर राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी उपस्थित थे। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अरोरा ने बताया कि जिन महिलाओं का ग्रामीण बैंक में महतारी वंदन योजना की राशि जमा होती है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी औपचारिकता के उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से शुरू की गई महतारी शक्ति ऋण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना से महिलाओं को न केवल वित्तीय मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए सहायक होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें