छत्तीसगढ़ से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दुर्ग में पड़ोसी के घर टीवी देखने गई चार साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी ने ज्यादती की। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली मासूम बच्ची अपनी मां के साथ पड़ोसी के यहां टीवी देखने जाती थी।
गुरुवार की शाम लड़की की मां काम में व्यस्त थी तो बच्ची अकेले ही टीवी देखने के लिए चली गई। आरोपी व्यक्ति ने अपने घर में परिजनों को न पाकर मासूद बच्ची के साथ ज्यादती की और फरार हो गया। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मासूम की मां ने पुलिस को बताया कि जोन-2 में हमारा परिवार दो साल पहले ही किराए पर रहने पहुंचा था। आरोपी जयराम की मां का व्यवहार अच्छा होने की वजह खाली समय में मिलने जाने लगे। आरोपी की मां मासूम के लिए टीवी चला दिया करती थी। इसके चलते बच्ची मेरे साथ रोजाना टीवी देखने पहुंच जाती।
गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे बच्ची की जिद के बाद जयराम के घर टीवी देखने के लिए भेज दिया। लेकिन आधे घंटे बाद वो बदहवास हालत घर पहुंचते ही सीधे बेड पर जाकर लेट गई। जब मैंने प्यार से पूछा तो उसने अपने साथ हुई हरकत की जानकारी दी। घटना से बच्ची इतनी घबरा गई कि आपबीती बताने में उसे घंटों लग गए।
आरोपी के पड़ोसियों ने बताया कि वो बीएसपी में ठेका मजदूरी करता है। आरोपी हमेशा से संदिग्ध प्रवृति का रहा है। छह भाइयों में सबसे बड़ा होने के बाद उसे अपनी जिम्मेदारियों का कोई अहसास नहीं था। इसके अलावा उसे गांजा और भांग की गोली खाने की बुरी लत लगी हुई है।