छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही के कारण महिला को ऑटो में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इससे राज्य सरकार के उन दावों की पोल खुल गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवा के बड़े दावे किए जाते हैं। यह घटना राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवा का उदाहरण साबित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र और यहां विकास की कई योजनाएं अब तक नहीं पहुंच सकी हैं। साथ ही ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।