फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बम ब्लास्ट, दो जवान घायल

Fri, 23 Mar 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने बम बलास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट से दो जवान घायल हो गए। घटना की पुष्टि बीजापुर के एसपी मोहित गर्ग ने की। घायल जवान एसआई योगेश पटेल और आरक्षक इंद्रजीत सिंह हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


जवानों का प्राथमिक उपचार भोपालपटनम के अस्पताल में किया जा चुका है। इसके बाद अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर या जगदलपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। यह ब्लास्ट बीजापुर के सारकेगुडा इलाके में किया गया था। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस के जवान बीजापुर में एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। वह भोपालपटनम से उल्लूर की ओर जा रहे थे, उसी समय नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें