फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सासंद कार्यालय किया घेराव, महंगाई के खिलाफ की नारेबाजी

सार

कबीरधाम जिले में महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने सांसद के कार्यालय का घेराव करके नारेबाजी की। रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। महिला कार्यकर्ताओं ने टमाटर की माला पहनकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में महंगाई के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया गया। महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय के कार्यालय के घेराव किया और जमकर नारे-बाजी की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोज दुबे ने बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर सांसद कार्यालय के घेराव का आह्वान किया था। दोपहर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सिग्नल चौक स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। महिला कार्यकर्ताओं का साथ देने कांग्रेस कार्यकर्ता भी कांग्रेस भवन पहुंचे। 

विज्ञापन


यहां पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में बेलगाम महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सौ दिनों में महंगाई कम करने के मुद्दे पर मोदी सरकार सत्ता में आई थी। सरकार अपने वायदे को भूल गई और बढ़ती महंगाई से अपनी आंख को मूंद कर बैठी है। इसके चलते देश का प्रत्येक नागरिक परेशान है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं 'बढ़ती महंगाई से मची है हाहाकार, कुंभकरणी नींद में सोई है मोदी सरकार' के नारे के साथ ही 'नींद से जागों मोदी सरकार' के नारे लगाए।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को दिखाने के लिए अपने गले में टमाटर की माला पहनी। टमाटर की महंगाई का आलम ये है कि इसका दाम डेढ़ सौ रुपये किलो हो गया है। खाने-पीने की जरूरी वस्तुएं पहले ही आसमान छु रही थी। अब टमाटर के महंगे हो जाने से हर परिवार का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। महंगाई के मुद्दे पर सांसद संतोष पांडेय की लगातार चुप्पी पर भी महिला कांग्रेस कार्यकर्तओं ने अपना गुस्सा प्रकट किया।
विज्ञापन


पुलिस की रही तगड़ी सुरक्षा 
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सांसद कार्यालय के आस-पास बैरीकेड लगाकर भारी सुरक्षा-व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वहां पर मौजूद थे। महिला कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए महिला पुलिस बल तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें