छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक महिला टीचर को ना सिर्फ सरे बाजार निर्वस्त्र कर दिया गया बल्कि उसके ऊपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया गया।
घटना 19 अप्रैल की है लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। परेशान होकर महिला टीचर अब मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग की शरण में पहुंची है।