फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 साल के आचार्य ने किया नाबालिगों से अप्राकृतिक सेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले की पुलिस ने 76 वर्षीय आचार्य रामानंद सरस्वती पर सर्च वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


आर्य विद्या सभा आश्रम के 76 वर्षीय संचालक पर आरोप हैं कि उन्होंने आश्रम में रहने वाली नाबालिग लड़कियों से शोषण और अप्राकृतिक सेक्स किया।

जिन दो लड़कियों से शोषण के आरोप का मामला सामने आया है उनकी उम्र 10 और 12 साल बताई जा रही है।

यह आश्रम सरकारी मदद से चलने वाला एक गुरुकुल आश्रम है जो रायगढ़ जिले में स्थित है।

गठित की गई टीम

जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चियों के परिवार के शिकायत के बाद पुलिस ने आचार्य सरस्वती के खिलाफ मामला दर्ज किया। और 4 लोगों की टीम तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई है।

नाबालिग बच्चियों से शोषण के आरोप के बाद से ही आचार्य सरस्वती फरार हैं।

पीड़ित बच्चियों ने अपनी शिकायत में अप्राकृ्ति सेक्स करने और डराने धमकाने की बता कही है।
विज्ञापन

30 साल से चल रहा आश्रम

दलित छात्रों के लिए बना यह आश्रम 30 सालों से चलाया जा रहा है। इस आश्रम में तकरीबन 320 बच्चे पढ़ रहे हैं।

आरोपी आचार्य सरस्वती को सरकार ने इस आश्रम में 2006 में नियुक्त किया था।

इस मामले के सामने आने के बाद जिला पंचायत की देखरेख में एक टीम नियुक्त की गई है जो इस पूरे मामले की छानबीन करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें