फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: महिला का कंकाल मिलने से मची सनसनी, पास में मिलीं टूटी चूड़ियां और चांदी के पायल

Mon, 26 Aug 2024 11:41 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर जिले के गढ़िया पहाड़ में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के कंकाल के पास टूटी चूड़ियां और चांदी का पायल भी मिला है।
विज्ञापन
कंकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के गढ़िया पहाड़ में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के कंकाल के पास टूटी चूड़ियां और चांदी का पायल भी मिला है। पास ही साड़ी में लिपटा हुआ कंकाल मिला है। कांकेर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कांकेर कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि गढ़िया पहाड़ में महिला का नरकंकाल मिला है। फोरेंसिक और डॉग स्कॉड की टीम पड़ताल कर रही है। थाने में गुम इंसान की सूचना का रिकॉर्ड खंगला जा रहा है। आगे की पहचान की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के पैर की हड्डी में पायल और हाथ की हड्डी में टूटी हुई चूड़ियां बरामद की गई हैं। कांकेर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गढ़िया पहाड़ में रोजना सैकड़ो पर्यटक पहुंचते हैं, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इससे पहले भी पहाड़ पर कई घटनाएं हो चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें