पुलिस ने एक 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है जिसके एक महिला के साथ अवैध संबंध थे और वो उसके बच्चों को बुरी तरह से मारता पीटता था। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर का है।
हैरानी की बात ये है कि जब वो बच्चों को मारता पीटता था, सिगरेट से दागता था तो वो उनकी मां (28 साल) अपने प्रेमी को ना तो रोकती थी और ना ही कुछ कहती थी, बल्कि इस बात पर हंसती थी।
छह साल औऱ चार साल के इन दो बच्चों की जिंदगी उस वक्त नर्क हो गई जब इनकी मां को मजीद नाम के शख्स के मुहब्बत हो गई। मजीद बच्चों को लोहे की रॉड से पीटता था, उसके सिर को दीवार से टकरा देता था और उनके जख्मों में मिर्च भर देता था।
उनको इस हालत में देख कर उनकी मां संतोषी बाई भी खुश होती थी और मजीद का हौंसला बढ़ाती थी। पुलिस के मुताबिक बच्चों ने बताया कि मजीद और उनकी मां उन्हें मारना चाहती थी।
पुलिस ने बताया कि,"मामला तब सामने आया जब मजीद और उसकी प्रेमिका बच्चों के उनके पिता के पास छोड़ गए। बच्चों के जिस्म पर दातों से काटे जाने, मारने, पीटने, सिगरेट से जलाने के निशान दिखाई दे रहे थे।"
पुलिस तुरंत हरकत में आई और तुरंत एक टीम को लखनऊ भेजा गया जहां बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। मजीद को धारा 324 और 323 के तहत गिरफ्तार किया गया है।